Site icon The Mountain People

MDDA की बड़ी कार्रवाई: 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लाॅटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बोले- अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं

 

 

 

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने बुधवार को शिमला बाईपास स्थित हिन्दुवाला क्षेत्र में अवैध प्लाॅटिंग पर बड़ी कार्रवाई की। राशिद द्वारा करीब 10 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर एमडीडीए का बुलडोज़र चला और पूरी प्लाॅटिंग ध्वस्त कर दी गई।

कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता नितेश राणासिद्धार्थ सेमवाल, सुपरवाइजर और पुलिस बल मौजूद रहे।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने साफ कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण या अवैध प्लाॅटिंग को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों के खिलाफ हो रहे निर्माण कार्यों पर बिना किसी दबाव और प्रभाव के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी।

साथ ही, एमडीडीए ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी निर्माण कार्य से पहले नक्शा स्वीकृत कराएं, अन्यथा अवैध निर्माण व प्लाॅटिंग पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version