पिथौरागढ़ का ‘खूनी गांव’ अब बनेगा ‘देवीग्राम’, सीएम धामी के प्रयासों से बदल गया नाम

file photo

 

 

पिथौरागढ़: उत्तराखंड सरकार ने स्थानीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए पिथौरागढ़ जनपद की तहसील पिथौरागढ़ स्थित ग्राम “खूनी” का नाम अब “देवीग्राम” कर दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों के बाद भारत सरकार ने नाम परिवर्तन की अनुमति प्रदान की। इसके उपरांत उत्तराखंड शासन के राजस्व विभाग ने इसकी विधिवत अधिसूचना जारी कर दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामवासियों द्वारा लंबे समय से गांव का नाम बदलने की मांग की जा रही थी। उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने भारत सरकार से अनुमोदन प्राप्त किया और अब यह मांग पूरी हो चुकी है। अब आधिकारिक रूप से ग्राम “खूनी” को “देवीग्राम” के नाम से जाना जाएगा।

सीएम धामी ने कहा कि यह कदम राज्य सरकार की जनभावनाओं के प्रति प्रतिबद्धता और सांस्कृतिक संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए नाम से गांव की पहचान एक सकारात्मक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध छवि के साथ होगी।

(Visited 1,029 times, 1 visits today)