Site icon The Mountain People

CM धामी ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ, आपदा पीड़ितों को दिलाया पुनर्वास का भरोसा

 

 

देहरादून: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने आज़ादी और मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों को नमन किया।

धराली समेत राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आपदा में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सीएम धामी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और आश्वासन दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्वीकार्यता बढ़ी है और देश में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में नवनिर्माण और पुनर्निर्माण के कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं।

राज्य के समग्र विकास को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार आगामी 25 वर्षों की योजनाओं पर कार्य कर रही है और जनसहयोग से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है।

Exit mobile version