Site icon The Mountain People

प्रदेश विकास को मिली रफ्तार: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न योजनाओं के लिए 14.20 करोड़ की स्वीकृति दी

 

 

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के विकास को गति देने के लिए कुल 14.20 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसमें गढ़वाल एवं कुमाऊं परिक्षेत्रों के नलकूपों पर विभिन्न क्षमता के सर्वे वोल्टेज स्टेबलाइजर की आपूर्ति और अधिष्ठान योजना के लिए 1.63 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

जनपद पिथौरागढ़ नगर के कुमोर वार्ड में सीवर लाइन विस्तार के लिए 2.77 करोड़ रुपये, बजेटी वार्ड में 2.90 करोड़ रुपये तथा विवेकानंद कॉलोनी एवं खारकोट वार्ड में विस्तार कार्य के लिए 2.91 करोड़ रुपये का अनुमोदन दिया गया है।

इसके अलावा, जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र पौड़ी में बिलफेदार-गौरीकोट मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं पक्कीकरण के लिए 3.67 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, चंपावत जिले के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट में बाट नेत्रसलान पचेश्वर मार्ग पर आने वाले सेतुओं के निर्माण के लिए 31.75 लाख रुपये का अनुमोदन दिया गया है।

सरकार का कहना है कि ये परियोजनाएं प्रदेश में मूलभूत सुविधाओं, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता और कनेक्टिविटी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगी, जिससे लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

Exit mobile version