Site icon The Mountain People

धराली आपदा: सीएम धामी तीन दिन से मोर्चे पर, हेलिकॉप्टर से 128 लोग सुरक्षित, राहत कार्य तेज

 

 

उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीधी निगरानी और नेतृत्व में धराली आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं। मुख्यमंत्री पिछले तीन दिनों से उत्तरकाशी में डटे हुए हैं और स्वयं रेस्क्यू अभियान की कमान संभाल रहे हैं।

शनिवार सुबह उन्होंने जिला मुख्यालय के निकट मातली हेलीपैड पर पहुंचकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री की खेप रवाना करवाई। मुख्यमंत्री के आदेश पर सुबह 7 बजे से हेलीकॉप्टरों की लगातार आवाजाही शुरू हुई। दोपहर तक 128 लोगों को हर्षिल से सुरक्षित निकालकर मातली हेलीपैड पहुंचाया गया

मुख्यमंत्री धामी आज फिर धराली क्षेत्र के भ्रमण पर रवाना हुए, जहां वे राहत सामग्री वितरण और लापता लोगों की खोजबीन की स्थिति का जायजा लेंगे।

संचार और सुविधाएं बहाल करने के प्रयास

आपदा प्रभावित इलाके में बुनियादी सुविधाओं और संचार व्यवस्था को बहाल करने के लिए विभिन्न एजेंसियां जुटी हैं। हर्षिल और बगोरी में मोबाइल सेवा बहाल कर दी गई है, जिससे राहत कार्यों में तेजी आई है।

Exit mobile version