Site icon The Mountain People

सीएम धामी ने आपदाग्रस्त सैंजी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा प्रभावितों से की बात

 

 

 

TMP: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पौड़ी जनपद के आपदाग्रस्त सैंजी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा प्रभावितों से भेंट की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि कोई भी इस कठिन घड़ी में खुद को अकेला न समझे, राज्य सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से थलीसैंण तहसील के बांकुड़ा समेत अन्य क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और सैंजी गांव में खुद क्षतिग्रस्त रास्तों से होते हुए पीड़ितों के घर पहुँचे। उन्होंने बुराँसी गांव में आपदा प्रभावित पांच लोगों को राहत राशि के चेक सौंपे, और लोगों की समस्याएं सुनकर त्वरित राहत कार्यों का आश्वासन दिया।

प्रमुख निर्देश और घोषणाएं:

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए पुनर्वास के लिए समिति गठन की बात कही और व्यवसायिक क्षति झेल रहे लोगों को प्राथमिकता देने की मांग रखी।

प्रशासन की कार्यवाही:

जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि सभी प्रभावित गांवों की सूची तैयार की जा चुकी है और राहत वितरण का कार्य तेज़ी से जारी है। प्रशासन की टीमें हर गांव तक पहुँच रही हैं ताकि कोई भी व्यक्ति राहत से वंचित न रहे।

Exit mobile version