Site icon The Mountain People

फर्जी दस्तावेजों पर सख्त सीएम धामी: पौड़ी, बागेश्वर और देहरादून में 9600 से ज्यादा राशन कार्ड निरस्त

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भर के जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर लाभ उठाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसमें राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज़ शामिल हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पौड़ी, बागेश्वर और देहरादून जिलों में अब तक 9600 से अधिक अपात्र राशन कार्डों को निरस्त किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सत्यापन अभियान इसलिए जरूरी है ताकि वास्तव में पात्र लाभार्थियों तक ही सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके। साथ ही उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस अभियान को और अधिक सघनता और पारदर्शिता से संचालित किया जाए।

राज्य सरकार का यह कदम जन कल्याण योजनाओं की प्रभावशीलता और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक मजबूत प्रयास माना जा रहा है।

Exit mobile version