Site icon The Mountain People

“शौर्य स्थल से गूंजेगा वीरता का जयघोष, अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगा 10% आरक्षण”

photo hindi money control

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड सरकार सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण के लिए लगातार अहम फैसले ले रही है। राज्य में जल्द ही भव्य शौर्य स्थल (सैन्य धाम) अस्तित्व में आ जाएगा, जिसमें प्रदेश की 28 पवित्र नदियों का जल और बलिदानी सैनिकों के घरों की मिट्टी समाहित की गई है। यह स्थल वीरता की अमर गाथाओं का प्रतीक बनेगा।

सरकार ने अग्निवीरों को लेकर भी ऐतिहासिक निर्णय लिया है। पुलिस, परिवहन, वन और अन्य विभागों में अग्निवीरों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा। यह प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में लाया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बीते 4 वर्षों में कई क्रांतिकारी निर्णय लिए गए हैं—

Exit mobile version