Site icon The Mountain People

सेवा, समर्पण और संजीवनी का सम्मान: डॉ. साहिल महाजन को CM धामी ने किया राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर सम्मानित

 

 

 

देहरादून: श्री महंत इन्दरेश अस्पताल के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट प्रो. डॉ. साहिल महाजन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। देहरादून स्थित मुख्यमंत्री के शासकीय आवास में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में प्रदेशभर से 25 से 30 प्रमुख चिकित्सकों ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “डॉक्टर न केवल जीवन रक्षक होते हैं, बल्कि वे समाज में करुणा, सेवा और समर्पण के प्रतीक भी हैं। आप सभी का योगदान अमूल्य है।” उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की सेवा भावना ने लाखों लोगों के जीवन को नई दिशा दी है।

इस अवसर पर डॉ. साहिल महाजन ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “यह सम्मान मेरे लिए गर्व का क्षण है। लगातार सीखने की प्रेरणा ही हमें बेहतर बनाती है और यही भावना मुझे और अधिक निष्ठा से सेवा करने की शक्ति देती है।”

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया यह सम्मान न केवल डॉ. महाजन की उपलब्धियों को रेखांकित करता है, बल्कि युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनता है।

Exit mobile version