Site icon The Mountain People

उत्तराखंड पहुंचीं महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत

 

 

देहरादून : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखण्ड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश की गरिमामयी धरती पर कदम रखते ही राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस स्वागत समारोह में उत्तराखंड की राजनीतिक और प्रशासनिक शीर्ष हस्तियां भी मौजूद रहीं। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और डॉ. धन सिंह रावत ने राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया।

प्रशासनिक स्तर पर मुख्य सचिव आनंद बर्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह सहित अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति मुर्मु के आगमन को लेकर सुरक्षा व प्रशासनिक तैयारियां चाक-चौबंद रहीं। उनके दौरे को लेकर राज्य में उत्साह और गौरव का वातावरण है।

Exit mobile version