Site icon The Mountain People

समान नागरिक संहिता लागू करने पर प्रदेशवासियों का सलाम – CM धामी ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे धन्यवाद रैली में

 

 

मंगलौर : उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने के ऐतिहासिक फैसले के बाद मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मान में एक भव्य धन्यवाद रैली का आयोजन किया गया। चौधरी ओमपाल ढाबा, लिब्बरहेड़ी से स्वीटी फार्म तक निकाली गई इस रैली में मुख्यमंत्री खुद ट्रैक्टर चलाकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे, जिससे जनमानस में उत्साह और ऊर्जा की लहर दौड़ गई।

मुख्यमंत्री ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, “यूसीसी लागू कर हमने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का सपना साकार किया है। यह सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड का सम्मान है।” उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता को लागू किया है।

भीषण गर्मी में रैली में उमड़े लोगों का आभार जताते हुए मुख्यमंत्री ने किसान हित में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि—

मुख्यमंत्री धामी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्त नीति को दोहराते हुए कहा, “हरिद्वार ज़मीन घोटाले में अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। कोई भी भ्रष्ट कर्मचारी बख्शा नहीं जाएगा।”

मंगलौर विधानसभा के लिए घोषणाएं:

रैली में विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आमजन की भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन जनसहभागिता का अनूठा उदाहरण बन गया।

 

Exit mobile version