Site icon The Mountain People

हर परिवार को पक्का घर: नैनीताल में पीएम आवास योजना के तहत 1100 आशियानों का सपना साकार

 

 

 नैनीताल :देश के हर नागरिक को सिर पर छत देने के लक्ष्य के साथ शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) नैनीताल जिले में तेज़ी से साकार होती दिख रही है। योजना के तहत अब तक 1100 आवासों का आवंटन किया जा चुका है, जिनमें से 550 आवासों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है

हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में सबसे अधिक 750 लाभार्थियों को आवास आवंटित किए गए हैं। शहरी विकास की दिशा में यह योजना मील का पत्थर साबित हो रही है, जिसमें पात्र परिवारों को शौचालय, पेयजल कनेक्शन और 24 घंटे बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं से युक्त पक्के मकान प्रदान किए जा रहे हैं।

सामाजिक विकास अधिकारी सुरेश अधिकारी के अनुसार, जिले में निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है और नए आवेदन भी आमंत्रित किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके।

प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य 2022 तक सभी को आवास उपलब्ध कराना था, लेकिन केंद्र सरकार इस लक्ष्य को और विस्तार देते हुए अब भी लोगों को लाभान्वित कर रही है। यह योजना पीएमएवाई-ग्रामीण और पीएमएवाई-शहरी दो भागों में विभाजित है, ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आवास की समस्या को जड़ से खत्म किया जा सके।

Exit mobile version