पहलगाम हमले के बाद भारत का बड़ा प्रहार: पाकिस्तान से सभी आयातों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध

Photo- social media

 

 

 

पीटीआई: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक रुख अपनाते हुए एक और बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से आने वाले सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयातों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा 2 मई को जारी एक नोटिस में यह स्पष्ट किया गया है कि विदेश व्यापार नीति (FTP) 2023 में एक नया प्रावधान जोड़ा गया है, जिसके तहत यह प्रतिबंध लागू किया गया है।

नोटिस के अनुसार, “पाकिस्तान में उत्पन्न या वहां से निर्यात की गई सभी वस्तुओं का आयात, चाहे वह प्रत्यक्ष हो या अप्रत्यक्ष, अगले आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा।” यह कदम देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

https://x.com/ANI/status/1918551819992666510

 

क्या रहेगा प्रतिबंध के तहत?

भारत सरकार के इस फैसले के तहत अब पाकिस्तान से कोई भी वस्तु भारत में नहीं आ सकेगी, जब तक सरकार स्वयं उसकी अनुमति न दे। यह प्रतिबंध सिर्फ प्रत्यक्ष व्यापार पर ही नहीं बल्कि उन वस्तुओं पर भी लागू होगा, जो किसी तीसरे देश के जरिए पाकिस्तान से भारत में आती थीं।

पहलगाम हमले के बाद लगातार सख्ती

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर की बैसरन घाटी में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देना शुरू कर दिया है। इससे पहले भारत ने:

  • सिंधु जल समझौते को रद्द किया,

  • पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया,

  • और पाकिस्तानी एयरलाइंस के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।

विशेषज्ञों की राय

विदेश नीति विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम भारत की “जीरो टॉलरेंस फॉर टेररिज्म” नीति का हिस्सा है और पाकिस्तान पर आर्थिक दबाव बनाने की रणनीति का विस्तार है। आने वाले दिनों में इस फैसले का असर दोनों देशों के व्यापारिक और कूटनीतिक रिश्तों पर और गहराई से देखने को मिल सकता है।

(Visited 1,890 times, 1 visits today)