भाजपा के दृढ़ स्तंभ को अंतिम प्रणाम: पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रधान के निधन पर शोक की लहर
The Mountain People
TMP: पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में गहरा शोक व्याप्त है। आज सीएम धामी ने ओडिशा स्थित उनके आवास पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई गणमान्य नेताओं के साथ पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
जनसेवा और संगठन समर्पण का प्रतीक
स्वर्गीय डॉ. देवेंद्र प्रधान का पूरा जीवन जनसेवा, राष्ट्रनिर्माण और भाजपा संगठन के विस्तार को समर्पित रहा। उनके अथक प्रयासों से पार्टी ने नई ऊंचाइयां हासिल कीं और वे हमेशा कर्मठ नेतृत्व का प्रतीक बने रहे। राष्ट्रहित और संगठन सशक्तिकरण में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।