Site icon The Mountain People

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखवा आगमन: गंगा के शीतकालीन धाम में ऐतिहासिक स्वागत

 

 

TMP : उत्तरकाशी के पवित्र धरती पर स्थित माँ गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा (मुखीमठ) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक स्वागत किया गया। हर्षिल घाटी की दिव्य वादियों में गूंजते जयघोष और भव्य अभिनंदन समारोह ने इस यात्रा को अविस्मरणीय बना दिया।

प्रधानमंत्री की यह यात्रा मुखवा को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने और उत्तराखंड की सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। माँ गंगा की इस तपोभूमि में प्रधानमंत्री का आगमन क्षेत्रवासियों के लिए गर्व का विषय है।

देवभूमि उत्तराखंड के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शीतकालीन यात्रा में हार्दिक स्वागत किया और उनकी इस यात्रा को ऐतिहासिक पल के रूप में संजोया।

 

Exit mobile version