Site icon The Mountain People

देहरादून में छपा ‘विकसित उत्तराखंड’ का संदेश, CM धामी ने किया 2025 के कैलेंडर का भव्य विमोचन

 

 

 

TMP : देहरादून में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “विकसित उत्तराखंड: संकल्प से शिखर तक” नामक 2025 के विशेष कैलेंडर का विमोचन किया। यह कैलेंडर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस कैलेंडर की विषयवस्तु की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें उत्तराखंड के ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन स्थलों को खूबसूरती से उकेरा गया है।

PM मोदी का संदेश भी शामिल:
कैलेंडर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायक संदेश भी शामिल किया गया है, जो इसे और खास बनाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कैलेंडर राज्य के नैसर्गिक सौंदर्य और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विशेष विमोचन:
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों और प्रधानमंत्री के नौ आग्रहों पर आधारित एकपृष्ठीय कैलेंडर का भी विमोचन किया।

कार्यक्रम में मौजूद:
इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

उत्तराखंड के समृद्ध संस्कृति और पर्यटन को दर्शाने वाला यह कैलेंडर न केवल एक तारीखों का दस्तावेज़ है, बल्कि राज्य के विकास और पहचान की कहानी कहता है!

 
Exit mobile version