TMP- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने राजस्व वृद्धि के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में (अप्रैल से नवंबर) 650 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में 325.19 करोड़ रुपये अधिक है। यह वृद्धि लगभग 100% है, जो राज्य की प्रभावी नीतियों और पारदर्शिता का प्रमाण है।
कैसे हुई यह बढ़ोतरी
-
खनन नीति में सुधार:
उत्तराखंड उपखनिज परिहार नियमावली और स्टोन क्रेशर नीति का सरलीकरण।- ई-निविदा और ई-नीलामी: नई खनिज लॉट्स की डिजिटल प्रक्रिया से आवंटन।
- अवैध खनन पर सख्ती: प्रवर्तन दल द्वारा निगरानी और कार्यवाही।
-
डिजिटल क्रांति:
- ई-रवन्ना पोर्टल का उन्नयन और 45 माइन चेक गेट्स की स्थापना।
- Mining Digital Transformation and Surveillance System (MDTSS) के जरिए पारदर्शी खनन।
पिछले वर्षों की प्रगति
- 2022-23 में 472.25 करोड़ का राजस्व।
- 2023-24 में 645.42 करोड़, जो पिछले वर्ष से 40% अधिक।
भविष्य की राह
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के खनन कार्य को पारदर्शी और आधुनिक बनाने का संकल्प लिया है। आईटीआई लिमिटेड के साथ समझौता कर डिजिटल प्रणाली को लागू किया जा रहा है, जिससे राजस्व में और वृद्धि की उम्मीद है।
Related posts:
CM धामी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया 'लोक संवर्धन पर्व' का शुभारंभ
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने चारधाम यात्रा के लिए दिशा निर्देश किये जारी
सीएम धामी MP के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बंगला आवंटन की की मांग, मंत्रालय जल्द लेगा फैसला
CM धामी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, कहा-उनका ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का संदेश सदैव रहेगा प्रेरणा...
(Visited 4,425 times, 1 visits today)
