Site icon The Mountain People

21 साल के कैवल्य वोहरा बने भारत के सबसे युवा अरबपति, 3,600 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ हुरुन इंडिया की सूची में नाम दर्ज

नई दिल्ली: हुरुन इंडिया ने भारत के अमीरों की नई सूची जारी की है, जिसमें 21 साल के कैवल्य वोहरा को भारत के सबसे कम उम्र के अरबपति के रूप में शामिल किया गया है। Zepto के सह-संस्थापक कैवल्य की कुल संपत्ति 3,600 करोड़ रुपये आंकी गई है।

कैवल्य और उनके साथी 22 वर्षीय आदित पालीचा, जो सूची में दूसरे सबसे कम उम्र के अरबपति हैं, ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर आंत्रप्रेन्योरशिप की राह चुनी। 2021 में उन्होंने Zepto की शुरुआत की, जो ऑनलाइन कॉमर्स डिलीवरी ऐप है और कोविड महामारी के दौरान आवश्यक वस्तुओं की तेजी से डिलीवरी के लिए चर्चित हुई।

हर पांच दिन में एक नया अरबपति:

रिपोर्ट के अनुसार, हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में 1,539 भारतीय अरबपतियों के पास औसतन 1,000 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जो पिछले सात सालों में 150% की वृद्धि को दर्शाता है। देश में हर पांच दिन में एक नया अरबपति उभर रहा है। इस सूची में गौतम अदाणी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में शीर्ष पर हैं।

कैवल्य की सफलता ने साबित कर दिया है कि युवा भारतीय आंत्रप्रेन्योर्स के पास दुनिया में अपनी छाप छोड़ने की असीम संभावनाएँ हैं।

Exit mobile version