देहरादून: बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है और इसके लिए सब्सिडी का भी प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता, स्वच्छ पर्यावरण और अनूठी संस्कृति के कारण फिल्म निर्माताओं के लिए एक आदर्श स्थान बनता जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं और नीतियां बनाई गई हैं।
Related posts:
टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश और भूस्खलन: CM ने दिए राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश
न्याय की नई दिशा: न्यायमूर्ति नरेंद्र जी बने उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश
सीएम धामी उत्तराखंड होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर रैतिक परेड में हुए शामिल
अब घर बैठे वाहन चोरी और गुमशुदा वस्तुओं की ई -एफआईआर होगी दर्ज
पेपर लीक पर भड़के युवा, देहरादून में जमकर प्रदर्शन; सीबीआई जांच की मांग तेज
(Visited 671 times, 1 visits today)
