मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न कार्यक्रमों में उन्हें मिलने वाले उपहारों को लेकर नवीन पहल की है। मुख्यमंत्री ने सचिव विनय शंकर पांडेय को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रमों में उन्हें जो विभिन्न प्रकार के उपहार मिलते हैं, उनके मूल्य का आंकलन कर उनकी नीलामी की जाए और इससे मिलने वाली रकम को जनहित के कार्यों में इस्तेमाल किया जाए। साथ ही कोई सामान्य व्यक्ति भी नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकता है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभी हाल ही में लोगों से अपील की थी कि किसी समारोह में अतिथियों को बुके की जगह बुक देने की परंपरा शुरू करनी चाहिए। इससे भावी पीढ़ी में ज्ञान का भंडार बढ़ेगा व दिमाग का भी पोषण होगा। पौधा भेंट करना भी बुके का विकल्प हो सकता है। अब, इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने एक और नवीन एवं अभिनव पहल की है। दरअसल, मुख्यमंत्री उत्तराखंड या उत्तराखंड से बाहर कार्यक्रमों में शिरकत करते हैं तो लोग तमाम उपहार उन्हें भेंट करते हैं। शॉल से लेकर पेंटिंग, विभिन्न प्रकार की आकृतियां उन्हें भेंट की जाती हैं।
अब मुख्यमंत्री ने इसे लेकर अपने सचिव विनय शंकर पांडेय को निर्देशित किया है कि उन्हें जो भी उपहार कार्यक्रमों में मिलते हैं उनके मूल्य की गणना कर इनकी नीलामी की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि इस नीलामी से प्राप्त होने वाली धनराशि का इस्तेमाल जनहित के विभिन्न कार्यों में इस्तेमाल किया जाए। मुख्यमंत्री ने इस हेतु सचिव को प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है ताकि जल्द से जल्द इस कार्य को प्रारंभ किया जा सके।
Related posts:
देहरादून में ‘हिमाद्रि’ आइस रिंक की पहली सालगिरह: सीएम धामी बोले—उत्तराखंड बनेगा विंटर स्पोर्ट्स का ...
लोक भवन में खिला वसंत: तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2026 का भव्य समापन, आईआईटी रुड़की बनी चैंपियन
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने राजस्व वादों के निस्तारण और ऑनलाइन म्यूटेशन लागू करने के दिए निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने विवादित IFS अधिकारी की नियुक्ति पर उत्तराखंड सीएम धामी को लगाई फटकार
देहरादून में 26 किमी की देशभक्ति दौड़: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे के साथ फिटनेस और जागरू...
(Visited 486 times, 1 visits today)
