अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए त्वरित कार्यवाही एवं प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर बल दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागों को घोषणाओं के क्रियान्वयन/पूर्ति की अद्यतन स्थिति घोषणा पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए। सचिवालय में मुख्यमंत्री द्वारा विधान सभा क्षेत्र चम्पावत हेतु की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान एसीएस रतूड़ी ने लोक निर्माण विभाग, शहरी विकास, पर्यटन, विद्यालयी शिक्षा, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ग्रामीण निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी, वन, राजस्व, गृह, आपदा प्रबन्धन, ऊर्जा, आवास, उच्च शिक्षा, कृषि एवं कृषक कल्याण, परिवहन, समाज कल्याण, सूचना, सैनिक कल्याण, युवा कल्याण, नागरिक उडडयन, खेल, औद्योगिक विकास विभाग के तहत की गई घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में अपर मुख्य सचिव ने औद्योगिक विकास विभाग को चम्पावत के बनबसा एवं आसपास के स्थानों पर सिडकुल निर्माण हेतु, सैनिक कल्याण विभाग को बनबसा में सैनिक स्मारक निर्माण, कृषि एव कृषक कल्याण विभाग को जिले में नाबार्ड मद से औद्योगिक विकास, खेल विभाग को बनबसा में स्टेडियम निर्माण, आपदा प्रबन्धन विभाग को चम्पावत में मल्टी पर्पस डिजास्टर रिलिफ सेंटर बनाने, समाज कल्याण विभाग को मुख्यालय चम्पावत में बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति एवं अम्बेडकर भवन बनाने, टनकपुर, ऊर्जा विभाग को बनबसा क्षेत्र में 132 के0 वी0 विद्युत स्टेशन स्थापित करने, युवा कल्याण विभाग को हिडिम्बा मंदिर के समीप खेल मैदान का निर्माण करने जैसी विभिन्न महत्वपूर्ण घोषणाओं की गतिमान कार्यवाही को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
Related posts:
सूरत सिंह नेगी पर मुकदमों को लेकर हरक का हमला, बोले- BJP विधायक के दबाव में पुलिस कर रही प्रताड़ित
काली कुमाऊँ होली रंग महोत्सव में गूंजे पारंपरिक सुर, मुख्यमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएं
एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलपति बने प्रोफेसर (डॉ.) यशबीर दीवान
“देहरादून बना जनसैलाब का शहर” — पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा उत्तराखंड, बच्चों से लेकर पहाड़ तक दिख...
उत्तराखंड के राष्ट्रीय खेलों में ‘ग्रीन गेम्स’ की धूम, ई-वेस्ट से बने मेडल और मोनाल शुभंकर बना आकर्ष...
(Visited 687 times, 1 visits today)

