बंसीधर भगत का बिगड़ा स्वस्थ, खुद को किया आइसोलेट

बंसीधर भगत ने खुद को किया आइसोलेट

चार दिन तक नहीं लगेगा जनता दरबार

देहरादून- विधायक बंसीधर भगत ने खुद को आइसोलेट किया। बारिश में भीगने से बुखार,सर्दी और जुखाम से बिगड़ा स्वास्थ्य। चार दिन तक बंसीधर भगत किसी से नहीं मिलेंगे।

कालाढूंगी के विधायक बंसीधर भगत की तबियत खराब हो गयी है। जिसके चलते उन्होंने डॉक्टर से स्वास्थ्य के सम्बन्ध में परामर्श लिया। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि उन्हें कुछ दिन लोगों से दूरी बनानी चाहिए। जिसके बाद बंसीधर भगत ने खुद को घर में आइसोलेट कर दिया है।

क्यो हुई तबियत खराब

तबियत के बारे में बात करने पर उन्होंने बताया कि विधानसभा प्रवास के दौरान वो बारिश में भीग गए थे जिस कारण उन्हें बुखार, सर्दी और जुखाम हो गया था। डॉक्टर ने चेकअप के बाद कुछ दिन तक लोगों से न मिलने की सलाह दी थी। जिसके चलते मैंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। चार दिनों तक उनके घर पर लगने वाला जनता दरबार भी नहीं लगाया जाएगा।

(Visited 242 times, 1 visits today)