CM धामी ने ₹112.34 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण, भीमताल में बड़े प्रोजेक्ट्स की झड़ी

 

 

 

 

नैनीताल :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लेटीबुंगा मैदान, ग्राम पंचायत शशबनी (नैनीताल) में आयोजित भव्य कार्यक्रम में ₹112 करोड़ 34 लाख की 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम स्थल पर महिला स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का उन्होंने निरीक्षण किया तथा स्थानीय महिला उत्पादों की सराहना भी की।

मुख्यमंत्री ने भीमताल क्षेत्र के लिए विकास घोषणाओं की श्रृंखला प्रस्तुत करते हुए बताया कि भीड़ापानी, नाई, डालकन्या, देवनगर, सिलौटी और सुन्दरखाल में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा।

इसके साथ ही—

  • करायल बैण्ड–टकुरा वन चौकी रोड का डामरीकरण

  • भीमताल बाईपास नहर कवरिंग का शेष कार्य

  • भीमताल में नई पार्किंग और नया रोडवेज बस स्टेशन

  • भीमताल नगर में अग्निशमन केंद्र

  • नौकुचियाताल–खड़की खरौला रोड का मिलान

  • कसियालेख – काफली – पदीकनाला और

  • बडोन–सिमलिया – साननी मोटर मार्ग का मिलान

    जैसी घोषणाएँ भी की गईं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल जिले के समग्र विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय विधायक द्वारा उठाई गई मुख्य मार्ग–10 की खराब स्थिति पर तुरंत संज्ञान लेते हुए 9.5 करोड़ रुपये सड़क पुनर्निर्माण के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

“इंफ्रास्ट्रक्चर और आध्यात्मिक पर्यटन—दोनों में तेजी”

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड आज विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसे क्षेत्रों में तेज़ी से इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कैंची धाम, मुक्तेश्वर धाम, नैनादेवी मंदिर सहित सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों का पुनर्विकास मिशन मोड में जारी है।

“रोजगार, रिवर्स पलायन और मिलेट मिशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘एक जनपद–दो उत्पाद, हाउस ऑफ हिमालयाज, स्टेट मिलेट मिशन, होमस्टे, वेड इन उत्तराखंड’ जैसी योजनाएँ स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा दे रही हैं।

उन्होंने बताया कि पलायन आयोग की नई रिपोर्ट में रिवर्स पलायन में 44% वृद्धि और बेरोजगारी में 4.4% की कमी दर्ज की गई है। साथ ही उत्तराखंड ने SDG इंडेक्स में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

“नकल माफिया पर सख्ती और पारदर्शी भर्ती प्रणाली”

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिसके चलते बीते वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियाँ मिली हैं। 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा गया है।

भ्रष्टाचार के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत 200 से अधिक सरकारी कर्मियों पर कार्रवाई की गई है।

लोकार्पित एवं शिलान्यासित प्रमुख योजनाएँ:

  • भवाली बाईपास पार्ट–1 और 2 का सुधारीकरण

  • भीमताल बाईपास सड़क सुधार

  • 50 बेड क्रिटिकल केयर यूनिट, नैनीताल

  • हल्दूचौड़ एलबीएस कॉलेज में पुस्तकालय एवं बहुउद्देश्यीय हॉल

  • पुछड़ी में गौशाला

  • राजकीय विद्यालय जाडापानी में पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला

  • लालकुआँ महाविद्यालय में परीक्षा भवन

  • लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में चाहरदीवारी

  • गौलापार स्टेडियम में पूल कवरिंग व सुरक्षा कार्य

  • बेतालघाट, पंगोट–दैचौरी, ओखलकांडा सभागार आदि का शिलान्यास

(Visited 1,721 times, 1 visits today)