सीडीएस जनरल अनिल चौहान पहली बार पहुंचे पैतृक गांव गवाणा, भावुक स्वागत में झलका अपनापन
श्रीनगर गढ़वाल (पौड़ी): भारतीय सेनाओं के प्रमुख जनरल अनिल चौहान अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान पहली बार अपने पैतृक गांव गवाणा पहुंचे। गांव पहुंचने पर स्वजनों और ग्रामीणों ने उनका ढोल-दमाऊं और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। सीडीएस चौहान ने अपने पैतृक घर में कुलदेवी की सपत्नीक पूजा-अर्चना की…
