ऋषिकेश में 1 मार्च से अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, बनेगा ‘योग की वैश्विक राजधानी’ का सेतु
ऋषिकेश: उत्तराखंड सरकार के ‘योग की वैश्विक राजधानी’ के संकल्प को साकार करने के लिए 1 मार्च से 7 मार्च तक ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गढ़वाल मंडल विकास निगम और पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।…
