विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे अधिकारी, मतदान केंद्रों की सुविधाओं का होगा भौतिक सत्यापन
देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने गुरुवार को सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन और इलेक्शन प्लानर के अनुसार…

