Site icon The Mountain People

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने शादी की फोटो की शेयर ,शादी की चुनरी में लिखवाया पति का नाम

जेएनएन | बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की 24 सितंबर को धूमधाम से उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ उदयपुर में शादी हुई। दोनों की शादी के फंक्शन्स 23 सितंबर को शुरू हुए और कपल ने परिवार और करीबियों की मौजूदगी में सात फेरे लेकर एक-दूजे को हमेशा के लिए अपने हमसफर के रूप में चुना।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का फर्स्ट लुक देखने का कल से ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब ये इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि परिणीति ने अपनी शादी से पहला लुक शेयर कर दिया है। उन्होंने अपने वेडिंग लुक के साथ सिर पर एक लंबी चुनरी ओढ़ी, जिस पर उन्होंने एक खास शब्द लिखवाया।

परिणीति ने अपनी चुनरी पर लिखवाया ये खास अक्षर

परिणीति चोपड़ा अपनी शादी में पेस्टल रंग के लहंगे में नजर आईं। जिसके साथ उन्होंने न्यूड मेकअप को चुना, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। अपने इस लुक के साथ उन्होंने अपने गले में दुपट्टा ओढ़ने के साथ-साथ, अपने सिर पर भी एक लंबी चुनरी ओढ़ रखी थी।

सिंपल प्लेन दुपट्टे पर साइड में गोल्डन रंग से वर्क हो रखा था। साइड में व्हाइट मोती का वर्क था। हालांकि, परिणीति चोपड़ा ने जो ओढ़नी सिर पर ओढ़ रखी थी, उस पर उन्होंने गोल्डन रंग से अपने पति और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा का नाम गुदवाया। जो उनकी सिर पर ओढ़ी चुनरी पर साफ-साफ नजर आ रहा है।

मनीष मल्होत्रा ने किया था परिणीति का वेडिंग लुक डिजाइन

आपको बता दें कि मनीष मल्होत्रा ने परिणीति चोपड़ा का पूरा वेडिंग लुक डिजाइन किया था। वह उनकी शादी अटेंड करने उदयपुर भी पहुंचे थे। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में सानिया मिर्जा, मधु चोपड़ा, हरभजन सिंह, सीएम अरविन्द केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान सहित कई सितारे और बड़ी हस्तियां पहुंचीं।

हालांकि, प्रियंका चोपड़ा अपने कमिटमेंट के चलते बहन परिणीति की शादी में शामिल नहीं हो सकीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारी बधाई दी। 

Exit mobile version