Site icon The Mountain People

उत्तराखंड BJP चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर ISRO वैज्ञानिकों के लिए आयोजित करेगी आभार कार्यक्रम

चांद पर चंद्रयान—3 की सफल लैंडिंग के बाद जहां देश-विदेश में इसरो के वैज्ञानिकों की प्रशंसा हो रही है तो वहीं उत्तराखंड में भी इसरो के वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि के लिए उनको धन्यवाद देने के साथ ही बधाई दी जा रही है। इसी क्रम में चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर उत्तराखंड भाजपा ने इसरो के वैज्ञानिकों का आभार जताने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। 

कार्यक्रम में वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि का किया जाएगा बखान

चांद पर चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब उत्तराखंड भाजपा आभार कार्यक्रम के ​जरिए इसरो के वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त करेगी। इस विषय की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि चंद्रयान व सूर्य मिशन में वैज्ञानिकों की सफलता के लिए भाजपा पंचायत स्तर पर आभार कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। कार्यक्रम के तहत इसरो की इस उपलब्धि के लिए उन्हें आभार व्यक्त किया जाएगा साथ ही उनका उत्साहवर्धन करने का भी काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए भाजपा ने सभी निगम, जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायत और क्षेत्र पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिसमें इसरो के वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि का बखान किया जाएगा और साथ ही उनका सम्मान भी किया जाएगा।

इसरो के वैज्ञानिकों की देश- विदेश में हो रही प्रशंसा

बता दें कि चांद पर चंद्रयान3 की सफल लैंडिंग के बाद देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इसरो की वाहवाही हो रही है। ​लोग अपने-अपने अंदाज़ में इसरो को इस ऐतिहासिक कामयाबी की बधाई दे रहे हैं इसी क्रम में अब उत्तराखंड भाजपा ने भी इसरो के वैज्ञानिकों के सम्मान में आभार कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है जिसमें इसरो के वैज्ञानिकों का सम्मान किया जाएगा और उन्हें धन्यवाद दिया जाएगा।

 

Exit mobile version