एएनआई। चंद्रयान तीन के लैंडर के 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के बाद से ही इसरो (ISRO) उससे जुड़े तमाम अपडेट सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X (पहले ट्विटर) के जरिए उपलब्ध करा रहा है। दक्षिणी ध्रुव (south pole) की सतह पर उतरने के बाद से विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान लगातार चांद से जुड़ी जानकारियों को इक्कठा करने में लगे हैं।
Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) August 28, 2023
On August 27, 2023, the Rover came across a 4-meter diameter crater positioned 3 meters ahead of its location.
The Rover was commanded to retrace the path.
It's now safely heading on a new path.#Chandrayaan_3#Ch3 pic.twitter.com/QfOmqDYvSF
रोवर प्रज्ञान के सामने आई चुनौती
इसरो पहले ही बता चुका है कि लैंडिंग के बाद सभी पेलोड और सिस्टम सही तरीके से काम कर रहे हैं। साथ ही रोवर प्रज्ञान के लैंडर से बाहर आने का वीडियो भी सामने आ चुका है। अब एक बार फिर इसरो ने अपने ताजा अपडेट में बताया है कि रोवर प्रज्ञान के सामने एक ऐसी चुनौती आ गई कि उसका रास्ता ही बदलना पड़ गया।
बड़े गड्ढे के पास पहुंचा रोवर
इसरो के ताजा अपडेट के अनुसार, 27 अगस्त 2023 (रविवार) को रोवर के सामने चार मीटर चौड़ा क्रेटर (Crater) यानी गड्ढा आ गया। यह क्रेटर (Crater) रोवर से मात्र 3 मीटर की दूरी पर था। ऐसी स्थिति देखते ही रोवर को वापस लौटने का निर्देश दिया गया और अब यह एक नए रास्ते पर सुरक्षित रूप से आगे बढ़ रहा है।