Site icon The Mountain People

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉटर स्पोर्ट्स (NIWS) गोवा द्वारा दिया जा रहा टिहरी झील में प्रशिक्षण

आज से टिहरी झील में राष्ट्रीय जलक्रीड़ा संस्थान (NIWS) गोवा के माध्यम से लाइफ सेविंग टैक्निक,टर स्पोर्टस ऑपरेटर, पावर बोट हैन्डलिंग टिल्लर आदि के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये गए। ये प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 अगस्त से लेकर 28 अगस्त 2023 तक चलाया जाएगा।
कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भण्डारी ने बताया कि टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण (टाडा) द्वारा टिहरी बांध जलाशय में राष्ट्रीय जलक्रीड़ा संस्थान गोवा के माध्यम से लाइफ सेविंग टैक्निक वाटर स्पोर्टस ऑपरेटर, पावर बोट हैन्डलिंग टिल्लर, पावर बोट हैन्डलिंग रिमोट, जेटस्की ऑपरेटर आदि का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है ।
आपको बता दें कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में टिहरी जिले के प्रतिभागियों के अलावा अन्य जिलों के कुल 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय जल क्रीडा संस्थान गोवा प्रशिक्षक समीर, मेघराज एवं नेवल द्वारा करवाया जा रहा है।

 

            

                                                                            

Exit mobile version