Site icon The Mountain People

मौसम का बदला मिज़ाज, 8 जिलों में गर्जन के बारिश होने की संभावना

उत्तराखंड में होली के बाद मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखायी दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 9 मार्च को उत्तराखंड के 8 जिलों उत्तरकाशी ,चमोली, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, नैनीताल , अल्मोड़ा ,चंपावत एवं बागेश्वर में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

इस बीच मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 23 एमएम बरसात उत्तरकाशी में दर्ज की है। जबकि डूडा में 20.5 ,गरुड़ में 15.5 जानकीचट्टी में 14.5 सोनप्रयाग में 14. शीतला खेत में 11. मथेला में 10. 5 बद्री केदार में 7 तथा कौसानी में 6. 5 बरसात रिकॉर्ड की गई है।

पर्वतीय जिलों में बढ़ सकती है ठंड

वहीं पर्वतीय जिलों की बात करें तो ऊंचाई वाले क्षेत्र में बरसात और बर्फबारी के बीच एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है। होली के दिन मसूरी में जहां जमकर ओलावृष्टि हुई वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित समुद्र सतह से ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले मुखबा, हर्षिल, सुक्की, जानकीचट्टी, खरसाली, सांकरी आदि क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 10 मार्च को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 9 मार्च से लेकर 15 मार्च तक देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से लेकर 17 डिग्री तक रह सकता है। 11 से 15 मार्च तक भी देहरादून में बादल छाए रहने का अनुमान है।

Exit mobile version