यमुनोत्री नेशनल हाईवे में डामटा के पास एक यात्री बस खाई में गिर गयी। जिसमे 28 लोग सवार थे। इस हादसे में 22 लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 6 गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुँच गयी है।
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि बस मे सवार सभी 28 यात्री मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले हैं। जो यमनोत्री दर्शन के लिए निकले थे। अभी कुछ देर पहले यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास बस गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के सही कारणों का अभी पता नही चल पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम घटना स्थल पर पहुँचकर बचाव कार्य मे लग गयी है। रेसक्यू का काम तेजी से किया जा रहा है। ताकि घायलों को जल्द से जल्द निकाला जा सके और उपयुक्त इलाज दिया जा सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि मृतकों के परिजन को 2 लाख और घायलों को 50000 रुपये PMRFM फ़ंड से दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गृहमंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख जताया है।