Site icon The Mountain People

Breaking News समान नागरिक संहिता कानून के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन हो गया है : पुष्कर सिंह धामी

समान नागरिक संहिता (UCC) के क्रियान्वयन के लिए समिति का गठन 

उच्चतम न्यायालय के मा0 न्यायधीश (सेवानिवृत) रंजना प्रकाश देसाई होंगे समिति के अध्यक्ष

 

उत्तराखंड  के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अभी-अभी  घोषणा की है कि देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करते हुए सभी धार्मिक समुदायों को एकरूपता प्रदान करने के लिए मा. न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई जी की अध्यक्षता में समान नागरिक संहिता (UCC) के क्रियान्वयन हेतु विशेषज्ञ समिति का गठन कर दिया गया है। समिति के अन्य सदस्यों मे  दिल्ली उच्च न्यायालय के जज (सेवानिवृत्त) प्रमोद कोहली, पूर्व राज्य मुख्य सचिव शत्रुघन सिंह, मनु गौड़ और दून विश्ववविध्यालय के कुलाधिपति डॉ0 सुरेखा डंगवाल शामिल होंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनावों मे समान नागरिकता कानून लाने की घोषणा की थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनावों मे घोषणा करते हुए कहा था कि यदि BJP बहुमत मे आती हैं तो हम राज्य मे UCC  लागू करेंगे। ताकि राज्य के सभी नागरिकों के लिए समान कानूनी व्यवस्था बने और राज्य का सांस्कृतिक सरक्षण भी हो सके।

ड्राफ्ट के बारे पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे।

https://twitter.com/pushkardhami/status/1530159954656886785/photo/1

https://en.wikipedia.org/wiki/Uniform_Civil_Code#:~:text=Uniform%20Civil%20Code%20(IAST%3A%20Sam%C4%81na,governed%20by%20their%20religious%20scriptures.

 

 

Exit mobile version