Site icon The Mountain People

खेल मंत्री रेखा आर्य अधिकारियों पर भड़की, लगाई फटकार

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने खेल पॉलिसी के जियो की सन्तोषजनक जानकारी न मिलने पर सम्बंधित अधिकारियों को फटकार लगायी।
खेल मंत्री रेखा आर्य ने गुरुवार को अपने विधानसभा स्थित कार्यालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान रेखा आर्य उस समय भड़क गई जब उन्होंने ने खेल पॉलिसी के जियो की प्रोग्रेस रिपोर्ट और स्टेटस के बारे में सम्बंधित अधिकारियों से सवाल किया। अधिकारियों द्वारा सन्तोषजनक उत्तर न मिलने पर मंत्री रेखा आर्य भड़क गई और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि पांच दिन पहले मेरे द्वारा अधिकारियों को खेल पॉलिसी के जियो के बारे में बताया गया था। इसके बावजूद भी प्रोग्रेस रिपोर्ट पर अभी तक कोई काम नही हुआ है। जिसके बाद मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को चेतावनी के साथ ही स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि खेल पॉलिसी के आदेश का जियो जल्द से जल्द जारी किया जाए।

Exit mobile version