Site icon The Mountain People

गैरसैंण जाते समय धामी का रुद्रप्रयाग-चमोली में स्वागत, आदिबद्री में लोगों से मिले सीएम

 

 

 

देहरादून : भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में विधानसभा सत्र में भाग लेने जा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सोमवार को रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

रुद्रप्रयाग पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद चमोली जिले में विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया।

आदिबद्री में दुकानदारों और बच्चों से मिले

गौचर, कर्णप्रयाग और खेती समेत विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। आदिबद्री में मुख्यमंत्री स्थानीय दुकानों पर पहुंचे और लोगों व बच्चों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत भी की।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्थानों पर मिले स्वागत और स्नेह के लिए स्थानीय निवासियों का आभार जताया। उनका यह दौरा भराड़ीसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र में भाग लेने के लिए था।

Exit mobile version