Site icon The Mountain People

देहरादून में बारिश का कहर: तिब्बती मार्केट में एक दुकान के ऊपर गिरा पेड़, गाड़ी भी दबी

 

 

 

 

देहरादून: राजधानी देहरादून में बुधवार शाम हुई तेज बारिश और हवाओं के बीच तिब्बती मार्केट स्थित एक बड़ा पेड़ अचानक गिर गया | पेड़ गिरने से एक दुकान और वहां खड़ी एक गाड़ी उसकी चपेट में आ गई। हादसे में दुकान को काफी नुकसान पहुंचा। गाड़ी को पेड़ के नीचे से निकाल लिया गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दुकान के ऊपर अचानक पेड़ गिरने से बाजार में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। राहत की बात यह रही कि जिस वाहन पर पेड़ गिरा था, उसे बाद में वहां से हटा लिया गया।

हादसे ने खड़े किए पुराने पेड़ों की सुरक्षा पर सवाल

बारिश और तेज हवाओं में पुराने और बड़े पेड़ों के गिरने की घटनाएं एक बार फिर शहर में पेड़ों की सुरक्षा और उनकी नियमित जांच पर सवाल खड़े करती हैं।

सवाल यह भी है कि क्या शहर में ऐसे पुराने और कमजोर पेड़ों की समय-समय पर जांच की जाती है? अगर किसी पेड़ की हालत पहले से कमजोर थी तो उसकी पहचान और सुरक्षा के लिए क्या व्यवस्था थी?

फिलहाल पेड़ गिरने की सटीक वजह और नुकसान का आधिकारिक आकलन सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Exit mobile version