Site icon The Mountain People

मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्थल पर राज्य आंदोलनकारी शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों की स्मृति में शुक्रवार को देहरादून के कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंदोलनकारी शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग उत्तराखंड राज्य के निर्माण की नींव आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से मजबूत हुई। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए प्राण न्योछावर करने वाले आंदोलनकारियों के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य आंदोलनकारियों और शहीद आंदोलनकारियों के परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों ने जिस उत्तराखंड की कल्पना की थी, उसे मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version