Site icon The Mountain People

देहरादून में पंचायत उपचुनाव का ऐलान, संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता लागू

 

 

 

 

देहरादून: जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. आशीष चौहान ने निर्वाचन कार्यक्रम जारी करते हुए संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है।

आचार संहिता उपचुनाव की मतगणना पूरी होने तक प्रभावी रहेगी। इसके दायरे में उन ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों के संबंधित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं, जहां रिक्त पदों पर चुनाव होना है।

12 अक्टूबर को मतदान, 14 को मतगणना

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार—

  • 30 सितंबर और 1 अक्टूबर: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन
  • 3 अक्टूबर: नामांकन पत्रों की जांच
  • 4 अक्टूबर: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी
  • 5 अक्टूबर: चुनाव चिन्ह आवंटन
  • 12 अक्टूबर: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान
  • 14 अक्टूबर: सुबह 8 बजे से मतगणना

जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समय-सारिणी के अनुसार सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

 
 
Exit mobile version