Site icon The Mountain People

देहरादून में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव ने किया भूमिपूजन

 

 

 

देहरादून: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) काशीपुर के देहरादून कैंपस की स्थापना की दिशा में बुधवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कैंपस का भूमिपूजन किया और इसे प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पहल बताया।

मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून में IIM काशीपुर का कैंपस शुरू होने से उत्तराखंड सहित आसपास के क्षेत्रों के छात्रों को प्रबंधन शिक्षा के उच्च गुणवत्ता वाले पाठ्यक्रमों का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को मैनेजमेंट से जुड़े विभिन्न कोर्स अपने ही क्षेत्र में करने की सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थानों की उपलब्धता से युवाओं को अपनी क्षमताओं को निखारने और रोजगार एवं करियर के नए अवसर हासिल करने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर IIM काशीपुर के निदेशक प्रो. नीरज द्विवेदी, सीपीडब्ल्यूडी देहरादून के मुख्य अभियंता देवेंद्र प्रकाश समेत संबंधित विभागों और संस्थान के अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version