Site icon The Mountain People

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की कामना

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सहारनपुर चौक में आयोजित टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज, महंत दिगम्बर भरत गिरी महाराज और टपकेश्वर सेवा दल के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के साथ पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे आयोजन समाज में आस्था, एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं।

उन्होंने शोभायात्रा के आयोजन से जुड़े संत-महात्माओं, आयोजन समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान टपकेश्वर महादेव की कृपा प्रदेशवासियों पर बनी रहे और उत्तराखंड विकास एवं समृद्धि के पथ पर लगातार आगे बढ़ता रहे।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान टपकेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Exit mobile version