Site icon The Mountain People

कुंभ-2027 की तैयारी तेज, सेक्टरवार इवेक्यूएशन प्लान पर मुख्य सचिव का जोर

 

 

 

 

देहरादून: कुंभ मेला-2027 को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सरकार ने आपदा प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में संबंधित विभागों और जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से ठोस तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने पूरे कुंभ क्षेत्र की सेक्टरवार निकासी योजना तैयार करने के साथ क्राउड मैनेजमेंट, ट्रैफिक, फायर कंट्रोल और इवेक्यूएशन को जोड़कर एकीकृत आपदा प्रबंधन प्लान बनाने को कहा।

उन्होंने भूकंप, बाढ़ और सीबीआरएन आपात स्थितियों के लिए स्पष्ट एसओपी तैयार करने तथा जरूरी उपकरणों की उपलब्धता, रखरखाव और कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर जोर दिया।

मॉक ड्रिल और तकनीक पर फोकस

मुख्य सचिव ने पीक टाइम को ध्यान में रखते हुए नियमित मॉक ड्रिल कराने और वैकल्पिक मार्गों व रिस्पांस सिस्टम की वास्तविक परिस्थितियों में जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर व्यवस्था का लक्ष्य आपात स्थिति में रिस्पांस टाइम को न्यूनतम करना होना चाहिए।

कुंभ मेले के दौरान एआई और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल, विभागीय सूचनाओं का डेटाबेस तैयार करने और विशेषज्ञों की मदद लेने पर भी जोर दिया गया।

संचार और अफवाह नियंत्रण भी प्राथमिकता

मुख्य सचिव ने मोबाइल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने, जरूरत के अनुसार अतिरिक्त टावर लगाने और मजबूत कम्युनिकेशन सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही अफवाहों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी सूचना तंत्र और मजबूत कंट्रोल रूम सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश देते हुए कहा कि कुंभ-2027 जैसे बड़े आयोजन में किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए सिस्टम पूरी तरह तैयार रहना चाहिए।

Exit mobile version