Site icon The Mountain People

चोरगलिया को बड़ी सौगात: ₹9.93 करोड़ का शेर नाला पुल जनता को समर्पित

 

 

 

 

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चोरगलिया क्षेत्र में ₹9.93 करोड़ की लागत से बने 120 मीटर डबल लेन आरसीसी पुल का लोकार्पण किया। हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मार्ग पर बने इस पुल से बरसात में शेर नाला उफान पर आने से प्रभावित होने वाला आवागमन अब आसान होगा।

मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी में क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता से त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं के लिए लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

नए पुल से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी राहत मिलेगी। मानसून में शेर नाला उफान पर आने से लंबे समय तक यातायात प्रभावित रहता था। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक मोहन सिंह बिष्ट समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version