चमोली: जनपद चमोली के मायापुर (पीपलकोटी) में गुरुवार शाम करीब 7:05 बजे टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में अचानक मलबा और पानी भरने की सूचना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टनल में काम कर रहे 18 से 19 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। अब तक 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि शेष लोगों की तलाश और सुरक्षित रेस्क्यू के लिए अभियान लगातार जारी है।
सेना-NDRF समेत कई टीमें मौके के लिए रवाना
घटना की गंभीरता को देखते हुए सेना, ITBP, NDRF और SDRF की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। वहीं DIRF, स्थानीय पुलिस और CISF के जवान मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए हैं। निर्माणाधीन टनल का काम HCC कंपनी द्वारा किया जा रहा था।
प्रशासन ने बढ़ाए राहत-बचाव के इंतजाम
जिला प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। मौके पर बचाव एवं राहत कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन जुटाए जा रहे हैं। प्रशासन की प्राथमिकता टनल में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। रेस्क्यू अभियान अभी जारी है और घटनास्थल से मिलने वाली जानकारी के आधार पर स्थिति को अपडेट किया जा रहा है।

