Site icon The Mountain People

मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर रेल मंत्रालय का फैसला, यात्रियों और व्यापारियों को मिलेगा लाभ

 

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने बनबसा रेलवे स्टेशन पर 15093/15094 अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के नियमित ठहराव को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिया है।

रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री को भेजे आधिकारिक पत्र में बताया कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए बनबसा स्टेशन पर ट्रेन के नियमित ठहराव की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इससे लंबे समय से स्थानीय लोगों की मांग पूरी हो सकेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, सैनिक परिवारों और श्रद्धालुओं को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बनबसा स्टेशन पर इस ट्रेन के रुकने से कुमाऊं क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। साथ ही क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 
 
Exit mobile version