
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से भेंट करके सीएम पद से इस्तीफा दिया। शुक्रवार 11 मार्च को चुनाव परिणाम आने के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। सीएम धामी का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद राज्यपाल ने सीएम धामी को नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति और पदभार ग्रहण करने की अवधि तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है।