Site icon The Mountain People

राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस मुख्यालय कूच, पीएम की सुरक्षा से खिलवाड़ का लगाया आरोप

 

 

 

देहरादून: प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर उत्तराखंड भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय की ओर कूच कर प्रदर्शन किया और कांग्रेस पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं के उल्लंघन का आरोप लगाया।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि संसद का मानसून सत्र चल रहा है, जहां जनहित के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस और विपक्ष सड़क पर प्रदर्शन कर राजनीतिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने राजनीतिक लाभ के लिए प्रधानमंत्री की सुरक्षा को भी जोखिम में डालने का प्रयास किया, जो बेहद गैर-जिम्मेदाराना और अलोकतांत्रिक कदम है।

भट्ट ने कहा कि नीट परीक्षा पूरी हो चुकी है, परिणाम घोषित हो चुके हैं और काउंसलिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, इसके बावजूद कांग्रेस छात्रों के बीच भ्रम और असंतोष फैलाकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष को कोई मुद्दा उठाना था तो उसे संसद में रखना चाहिए था, न कि सड़कों पर माहौल खराब करना चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक परंपराओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ऐसे प्रयासों का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी और जनता के बीच कांग्रेस की राजनीति को उजागर करेगी।

प्रदर्शन में कैबिनेट मंत्री खजान दास, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, विधायक विनोद चमोली, बृजभूषण गैरोला, सहदेव पुंडीर, सविता कपूर, ज्योति प्रसाद गैरोला, सुभाष बर्त्वाल, मधु भट्ट, मेयर सौरभ थपलियाल, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, नेहा जोशी, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंडोली सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version