Site icon The Mountain People

उत्तरकाशी में भूकंप के हल्के झटके, प्रशासन अलर्ट; कहीं से नुकसान की सूचना नहीं

 

 

 

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले में गुरुवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, भटवाड़ी तहसील क्षेत्र में ही भूकंप के झटके महसूस होने की सूचना है।

प्रशासन ने सभी तहसीलों और थाना क्षेत्रों से स्थिति की जानकारी जुटाई। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार जिले में कहीं से भी किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें : देहरादून में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती, 43 धार्मिक स्थलों से हटाए गए लाउडस्पीकर

भूकंप के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल सभी क्षेत्रों में हालात सामान्य बताए गए हैं।

Exit mobile version