Site icon The Mountain People

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की पहली मुलाकात, आधुनिकीकरण पर हुई चर्चा

 

 

 

आईएएनएस : भारतीय थलसेना के नए प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्रालय में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। एक जुलाई को भारतीय सेना के 31वें सेना प्रमुख का कार्यभार संभालने के बाद रक्षा मंत्री के साथ उनकी यह पहली औपचारिक मुलाकात थी।

बैठक के दौरान जनरल धीरज सेठ ने भारतीय सेना के लिए अपने विजन और भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। दोनों के बीच भारतीय सेना की वर्तमान परिचालन तैयारियों, सीमाओं पर सुरक्षा स्थिति, सेना के आधुनिकीकरण, स्वदेशी रक्षा प्रणालियों को बढ़ावा देने तथा भविष्य की चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इससे पहले बुधवार को सेना प्रमुख का कार्यभार संभालने के साथ ही जनरल धीरज सेठ ने ‘विजय’ नामक अपना विजन प्रस्तुत किया था। इस विजन का उद्देश्य भारतीय सेना को अत्याधुनिक तकनीकों से लैस करना, भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों के अनुरूप तैयार करना और बहु-क्षेत्रीय युद्धक्षेत्र में प्रभावी संचालन करने वाली आधुनिक सेना के रूप में विकसित करना है।

 
Exit mobile version