सीएम धामी ने किया ‘अपनापन’ पुस्तक का लोकार्पण, PM मोदी के नेतृत्व को बताया प्रेरणास्रोत
The Mountain People
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Singh Chouhan की नई पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
यह गरिमामयी समारोह भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति M. Venkaiah Naidu तथा पूर्व प्रधानमंत्री H. D. Deve Gowda की उपस्थिति में नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
पुस्तक ‘अपनापन’ में प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ विभिन्न भूमिकाओं में कार्य करते हुए लेखक Shivraj Singh Chouhan के अनुभवों को साझा किया गया है। इसमें नेतृत्व, सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कई प्रेरणादायी प्रसंगों को सरल और प्रभावशाली शैली में प्रस्तुत किया गया है।
मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने पुस्तक के प्रकाशन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कृति समाज और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, समाजसेवी, लेखक, पत्रकार और अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।