Site icon The Mountain People

सूचना विभाग में हर शनिवार रहेगा “नो व्हीकल डे”, महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने जारी किए निर्देश

 

 

 

देहरादून: शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सूचना विभाग में अब प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” के रूप में मनाया जाएगा। इस संबंध में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी किए हैं।

बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि वे शनिवार को कार्यालय आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन, साइकिल अथवा अन्य साझा परिवहन विकल्पों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और यह पहल ऊर्जा संरक्षण के राष्ट्रीय अभियान को मजबूती प्रदान करेगी।

महानिदेशक सूचना ने कहा कि सूचना विभाग स्वयं इस पहल को अपनाकर समाज के सामने एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा कि “नो व्हीकल डे” के माध्यम से न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि कार्बन उत्सर्जन में कमी लाकर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित किया जा सकेगा।

 
 
Exit mobile version